WhatsApp Group Join Now

Gold Silver Price: सोना चांदी में लगातार तेजी व 75000 के पार गई चांदी, जाने 10 ग्राम सोने के भाव

Agro Rajasthan Desk New Delhi: आज 1 अप्रेल 2024 को कई बड़े बदलाव हुए है। एलपीजी के रेट सस्ते हुए है। जबकि NPS के नियमो में भी बदलाव देखने को मिला है। इसके साथ ही जिन लोगो को सोना चांदी के आभूषण की खरीदारी करनी है। या आगे खरीदारी का प्लान है। 

उनके लिए बुरी खबर है। क्योकि सोना चांदी में ताबड़तोड़ तेजी दर्ज की जा रही है। चांदी अब तक के उच्च स्तर पर आ चुकी है। चांदी का रेट 75 हजार रु प्रति किलोग्राम से ऊपर आ चूका है। जबकि सोना भी 400 रु तक महंगा हुआ है।

आज IBJA ने सोना चांदी के खुरदरा रेट जारी कर दिए है। सुबह के समय सोने के रेट तेजी के साथ खुले थे लेकिन शाम के समय कुछ राहत सोना एवं चांदी के रेट में जरूर देखने को मिली है। चांदी का रेट सुबह के समय 75400 रु प्रति किलोग्राम पर खुला था। जबकि शाम को ये घटकर 75111 रु प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है। 

जबकि सोने का रेट 24 कैरेट फ़िलहाल 68663 रु पर बना हुआ है। जो की सुबह के समय 68964 रु पर खुला था।

सोने के शुद्धता के आधार पर रेट


999 प्योरिटी के साथ आज 24 कैरेट सोना शाम के समय 68663 रु पर बना हुआ है। जबकि सुबह ये रेट 68964 रु पर था। जबकि आज 995 प्योरिटी के साथ 23 कैरेट सोने के दाम 68388 रु पर चल रहा है। इसमें 300 रु की मंदी आई है। सुबह इसका रेट 68688 रु पर था। 

22 कैरेट सोने के दाम आज 62895 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहे है जबकि सुबह के समय ये रेट 63171 रु प्रति दस ग्राम पर खुले थे। 18 कैरेट सोने के रेट फ़िलहाल 51497 रु एवं 14 कैरेट के रेट 40168 रु पर बने हुए है।

24 कैरेट -: 68663रु प्रति दस ग्राम
23 कैरेट -: 68388रु प्रति दस ग्राम
22 कैरेट -: 62895रु प्रति दस ग्राम
18 कैरेट -: 51497रु प्रति दस ग्राम
14 कैरेट -: 40168रु प्रति दस ग्राम

चांदी में ताबड़तोड़ तेजी
चांदी का रेट सुबह के समय काफी तेजी के साथ खुला था। सुबह चांदी 75400 रु प्रति किलोग्राम पर खुली थी। और शाम को 300 रु सस्ती होकर 75111 रु प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से सोना चांदी के खुरदरा रेट जारी किये जाते है। जो की यहाँ पर दिए गए है। इसमें कोई भी शुल्क शामिल नहीं है। कल के मुकाबले अभी भी सोना चांदी में तेजी है।

सोना चांदी की शुद्धता
देश में सोना चांदी की शुद्धता को निर्धारित करने के लिए हॉलमार्किंग प्रणाली को लागु किया गया है। इसमें निर्माता की जानकारी के साथ धातु की शुद्धता की जानकारी शामिल होती है। ये सुनिश्चित करता है की जो आभूषण आप खरीद रहे है वो वास्तविक माप के मुताबिक बना है या नहीं। इसलिए हमेशा हॉलमार्किंग वाला ही सोना खरीदना फायदेमंद होता है।

Share This Post

Alpesh Khokhar

Alpesh Khokhar

🚀 Founder of JaneRajasthan 🌟 Passionate about Culture & Rural Development 🌾 Bringing you the latest updates in the world of Rajasthan 🌿 Committed to sustainable growth and community empowerment 📍 Based in the heart of Rajasthan, India 🇮🇳

Leave a Comment

Trending Posts