Agro Rajasthan Dask New Delhi: दूनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की बंपर डिमांड के है इसी बीच अब इलेक्ट्रिक टेक्टर भी आ चूका है इनकी कीमत भी तुलनात्मक रूप से कम होंगी, यानी भविष्य में अगर यह टेक्टर भारत में लॉन्च होता है लोग बैटरी चार्ज करके पुरे खेत में काम कर पाओगे। चलिए, अब आपको विस्तार से इलेक्ट्रिक टेक्टर के बारे में बताते हैं।
इसी बीच एक कंपनी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लेकर आ गई है। जी हां कंपनी की तरफ से ट्रैक्टर का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से आने से किसानों के पैसे और समय दोनों की बचत होगी। आपको बता दे कि सोनालिका टाइगर लॉन्च किया गया है जिससे किसानों को काफी सहायता होगी। ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियां सोनालिका ने एक सस्ता और दमदार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर सोनालिका टाइगर लॉन्च किया है। यह ट्रैक्टर अच्छी परिणाम देने वाला है।
इसमें आपको 25,5 kw क्षमता की बैटरी मिलेगी जो बड़े आसानी से 10 घंटे में पूरा चार्ज हो जाती है। इस ट्रैक्टर के साथ फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। इसकी मदद से सोनालिका ट्रैक्टर मात्र 4 घंटे में चार्ज हो जाता है। इसमें 8 घंटे का बैटरी बैकअप आता है। इस ट्रैक्टर में नेचुरल कूलिंग सिस्टम मिलता है जिससे यह चार्ज होने के दौरान हीट अप नहीं होती और बैटरी की लाइफ 5000 घंटे दी गई है। यह 11hp का ट्रैक्टर है जिसकी लगभग पावर 15 हॉर्स पावर तक जा सकती है।
इसमें 6 गेयर आते है जिसमें से 6 फॉरवर्ड और दो रिवर्स गियर है। ट्रैक्टर में आयल इमशर्ड ब्रेक मिलते है। इस ट्रैक्टर कों जर्मनी में Design किया गया है और यह दमदार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 1 घंटे में लगभग 25 किलोमीटर तक चल सकता है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 500 किलोग्राम है। इस पर 5 साल की Guarantee दी जाती है। अगर इस ट्रैक्टर की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी कीमत 6.40 से 6, 72 लाख के बीच है।